बिरसा कॉलेज में 27 मार्च को होगी छात्र पंचायत

Updated at : 06 Mar 2025 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
बिरसा कॉलेज में 27 मार्च को होगी छात्र पंचायत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) खूंटी ने गुरुवार को जिला स्तरीय छात्र पंचायत की शुरुआत की. इस अवसर पर जिला संयोजक प्रकाश टूटी ने बताया कि छात्र पंचायत का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करना है.

विज्ञापन

खूंटी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) खूंटी ने गुरुवार को जिला स्तरीय छात्र पंचायत की शुरुआत की. इस अवसर पर जिला संयोजक प्रकाश टूटी ने बताया कि छात्र पंचायत का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करना है. जिले में किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश परीक्षा, परिणाम, छात्रवृत्ति या किसी अन्य प्रकार की समस्या होने पर वह छात्र पंचायत में अपनी समस्या रख सकते हैं. एबीवीपी समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जायेगा. एबीवीपी छात्रों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करेगा. छात्र पंचायत का आयोजन खूंटी शहर के विभिन्न स्थानों पर किया जायेगा. छात्र अपनी समस्याओं को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि अगला छात्र पंचायत 27 मार्च को बिरसा कॉलेज में होगा. मौके पर एबीवीपी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हीरांजलि हेमरोम, मंगल कुम्हार, निमोनती बोदरा सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola