स्टेट बर काउंसिल के चुनाव में बुंडू के अधिवक्ताओं ने डाले वोट

स्टेट बार काउंसिल के चुनाव को लेकर बार संगठन बुंडू में अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से बढ़-चढ़ कर मतदान किया.
बुंडू. स्टेट बार काउंसिल के चुनाव को लेकर बार संगठन बुंडू में अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से बढ़-चढ़ कर मतदान किया. मतदान कार्य सुबह 10:00 बजे से शुभारंभ होकर 5:00 बजे शाम तक चला. कुल मतदाता 46 में 42 अधिवक्ताओं ने वोट डाले. दो अधिवक्ता अनुपस्थित रहे और दो अधिवक्ता की मृत्यु हो चुकी है. शांतिपुर चुनाव कराने को लेकर स्टेट बर काउंसिल से प्रतिनियुक्ति अधिवक्ता, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचरण महतो, महासचिव शिव शंकर महतो, उपाध्यक्ष आनंद राम महतो, गिरीश महतो, रितेश कुमार जायसवाल, संजय मुखर्जी, अनूप जायसवाल, राजनाथ महतो, मुरली सुंदर पांडे, वासुदेव प्रमाणिक, विशेश्वर प्रसाद, मनोज चौधरी, परमेश्वर महतो, प्रफुल्ल सिंह मुंडा, जमुना प्रसाद, गौरी शंकर सिन्हा आदि अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




