खूंटी-चाईबासा मार्ग पर अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई, 45 हजार का चालान
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन अनिगड़ा में कार्रवाई करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
खूंटी-चाईबासा मार्ग पर अवैध रूप से खड़े टैंकरों के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाया. और यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर 45 हजार रुपए का जुर्माना लगाया.
खूंटी: उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय ने खूंटी-चाईबासा मार्ग एनएच-75ई पर आईओसीएल अनिगड़ा के समीप अनधिकृत रूप से खड़े टैंकर वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया. अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े टैंकरों को हटवाया गया और यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर कुल 45 हजार रुपये का चालान किया गया.
संयुक्त टीम ने चलाया अभियान
कार्रवाई जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारीक, अंचल अधिकारी ज्योति कुमारी और मुरहू थाना प्रभारी नॉवेल गॉडविन केरकेट्टा के संयुक्त नेतृत्व में की गयी. अधिकारियों ने सड़क किनारे अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा करने वाले चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही टैंकर खड़ा करने का निर्देश दिया.

सड़क दुर्घटनाओं की आशंका
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग से सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. इसके अलावा सड़क पर वाहनों के खड़े रहने से यातायात भी प्रभावित होता है. इसे देखते हुए अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
आईओसीएल प्रबंधन को भी दिये निर्देश
अभियान के दौरान आईओसीएल के महाप्रबंधक के साथ बैठक की गयी. इसमें डिपो के आसपास अनधिकृत पार्किंग की समस्या पर चर्चा करते हुए डिपो प्रबंधन को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







