वार्षिक धर्मसभा में हिस्सा लेने आयी संतों की टोली
Author Satish sharma
Updated:
विज्ञापन

जगन्नाथ मंदिर कोटेन्गसेरा में आयोजित 10 दिवसीय धर्मसभा
विज्ञापन
प्रतिनिधि, तोरपा.
गौर वाणी प्रचार केंद्र द्वारा जगन्नाथ मंदिर कोटेन्गसेरा में आयोजित 10 दिवसीय धर्मसभा में हिस्सा लेने के लिए संतों की टोली रविवार को तोरपा पहुंची. हिल चौक के पास श्रद्धालुओं की टोली संतों का इंतजार में खड़ी थी. जैसे ही संतों की टोली वहां पहुंची श्रद्धालुओं ने फूल माला से उनका स्वागत किया. उनके ऊपर पुष्प वर्षा किया. इसके बाद नगर संकीर्तन यात्रा निकाली गयी. नगर संकीर्तन में श्रद्धालु संतों के मार्ग में फूल बिछा रहे थे. संकीर्तन में शामिल संत व श्रद्धालु हरे कृष्णा, हरे कृष्णा हरे रामा, हरे राम के भजन पर झूमते, नाचते चल रहे थे. इस अवसर पर राधा दास, मंगल नीलय दास, जानकी प्रभु, वीरेंद्र प्रभु, चंद्र सेन हाजरा, निलांबर यादव, रामधन प्रभु, राजेश यादव, पवन महतो आदि उपस्थित थे.नौ मई तक चलेगी धर्म सभा :
जगन्नाथ मंदिर तोरपा में वार्षिक धर्म सभा 10 दिनों तक चलेगी. कार्यक्रम की शुरुआत तीन मई को संतों के स्वागत व नगर संकीर्तन के साथ हुआ. चार मई को मंगल आरती व प्रभात फेरी निकली जायेगी. सुबह नौ बजे पाठ कीर्तन तथा शाम छह बजे संध्या आरती होगी. इसके बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा. प्रतिदिन भजन व प्रवचन कार्यक्रम होगा.तोरपा आनेवाले संत :
वार्षिक धर्मसभा में हिस्सा लेने के लिए गौर वाणी प्रचार केंद्र तथा वैष्णव संप्रदाय के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य पाद त्रिदण्डिस्वामी श्रीमदभक्ति विचार विष्णु महाराज तोरपा पहुंचे है. इनके अलावा पूज्यपाद निरीह महाराज, परम पूज्यपाद भक्ति शौध जितेंद्रिय महाराज, भक्ति संबंध शुद्धाद्वैती महाराज, परम पूज्यपाद राम प्रभु, दीनबन्धु प्रभु, कृष्ण किंकर दास, अमरेन्द्र दास, ह्रिषिकेश प्रभु आदि संत तोरपा पहुंचे हैं.जगन्नाथ मंदिर कोटेन्गसेरा में आयोजित 10 दिवसीय धर्मसभा
पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया संतों का स्वागतB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










