अफीम की खेती रोकने के लिए चलाया जागरुकता अभियान

जिला प्रशासन खूंटी की ओर से अफीम की अवैध खेती रोकने और किसानों को वैकल्पिक कृषि से जोड़ने के लिए व्यापक जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है.
खूंटी. जिला प्रशासन खूंटी की ओर से अफीम की अवैध खेती रोकने और किसानों को वैकल्पिक कृषि से जोड़ने के लिए व्यापक जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को कर्रा प्रखंड के मालगो, सरदुला आदि क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने के लिए जागरूक किया गया. ग्रामीणों को अफीम की खेती के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया. उन्हें कानूनी, सामाजिक व स्वास्थ्यगत खतरों के बारे में जानकारी दी गयी.
जागरुकता बढ़ाने के लिए पंपलेट्स का वितरण
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अफीम की खेती न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह समाज के लिए भी हानिकारक है. किसानों को बताया गया कि वह अफीम की जगह ड्रैगन फ्रूट, टमाटर, बैंगन, मूंग जैसी लाभकारी फसलों की खेती करें, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो और समाज में सकारात्मक बदलाव आये. जागरुकता बढ़ाने के लिए पंपलेट्स का वितरण भी किया गया. इस दौरान किसानों को सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान, आधुनिक तकनीक, बीज सहायता एवं कृषि ऋण जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




