मृत वृद्धा के खाते से निकाल लिये पेंशन के 47 हजार रुपये

राहे के एसबीआई शाखा से एक मृत महिला के खाते से पेंशन के 47 हजार रुपये बैंक कर्मियों और बिचौलियों की मिलीभगत से अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है.
प्रतिनिधि, सोनाहातू राहे के एसबीआई शाखा से एक मृत महिला के खाते से पेंशन के 47 हजार रुपये बैंक कर्मियों और बिचौलियों की मिलीभगत से अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है. राहे के इड़ीसेरेंग गांव की मृत महिला इतवारी देवी की वृद्धा पेंशन के 47 हजार रुपये निकाल लिये गये हैं. महिला पांच साल पहले मर चुकी है. पांच साल से बैंक खाते में पेंशन की राशि आती रही. इसी बीच अवैध तरीके से दो बार में राशि निकाल ली गयी. पहली बार 25 फरवरी 2025 को 17 हजार और 27 फरवरी 2025 को 30 हजार रुपये निकाला गया. महिला के खाते में वृद्धा पेंशन की जमा राशि कुल 77 हजार रुपये बतायी जा रही है. खाते में अभी भी 30 हजार पड़े हुए हैं. यह मामला तब सामने आया जब बैंक के शाखा प्रबंधक एइ खलखो मृतक महिला के बेटे डोमन मुंडा के घर जाकर अवैध निकासी पर कार्रवाई की धमकी दी. उसने उपप्रमुख उमेश प्रसाद महतो को जानकारी दी. मृतकों की सूची तैयार कर होगी जांच उपप्रमुख ने बीडीओ अशोक कुमार को जानकारी दी. इसके बाद जांच शुरू हुई. इसमें संलिप्त तीन लोगों का नाम सामने आया. बैंक कैशियर विलियम टोप्पो, बैंक कर्मी राधेश्याम प्रजापति, मृतक का पुत्र डोमन मुंडा का नाम सामने आया. बैंक कर्मी राधेश्याम प्रजापति ने खाता और आधार कार्ड लाने को कहा था. डोमन ने निकासी की फर्जी पर्ची भरकर दी. राधेश्याम ने कैशियर विलियम टोप्पो से मिलकर राशि की निकासी कर ली. बीडीओ अशोक कुमार ने कहा कि मृत महिलाओं की सूची तैयार की जा रही है. गहनता से जांच की जायेगी. सरकारी राशि गबन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




