छह माह से नहीं मिली है चीनी

Updated at : 14 May 2017 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
छह माह से नहीं मिली है चीनी

सिल्ली : सिल्ली प्रखंड के राशन दुकानों से उपभोक्ताओं को पिछले छह माह से चीनी नहीं मिल रही है. सिल्ली के डीलरों ने बताया पिछले नवंबर-2016 को डीलरों द्वारा चीनी के लिए ड्रॉफ्ट जमा कर दिया गया है. इसके बावजूद विभाग द्वारा डीलरों को चीनी की आपूर्ति नहीं की गयी है. डीलरों ने आरोप लगाया […]

विज्ञापन
सिल्ली : सिल्ली प्रखंड के राशन दुकानों से उपभोक्ताओं को पिछले छह माह से चीनी नहीं मिल रही है. सिल्ली के डीलरों ने बताया पिछले नवंबर-2016 को डीलरों द्वारा चीनी के लिए ड्रॉफ्ट जमा कर दिया गया है.
इसके बावजूद विभाग द्वारा डीलरों को चीनी की आपूर्ति नहीं की गयी है. डीलरों ने आरोप लगाया की डोर-टू-डोर आपूर्ति कर्मी की भी लापरवाही के कारण चीनी का उठाव नहीं हो पा रहा है. पुन: डीलरों द्वारा चीनी का ड्रॉफ्ट जमा करने के लिए बीएसओ राजशेखर ने आदेश जारी किया है. जिसे डीलरों ने पुरजोर विरोध करते हुए, ड्रॉफ्ट बनाने से इंकार कर दिया है. डीलरों ने कहा कि प्रखंड के लगभग 70 डीलरों को 30 से 40 हजार रुपये का ड्रॉफ्ट जमा है. एेसे में पुन: चीनी के लिए ड्रॉफ्ट बनाना असंभव है.
डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा चार माह पूर्व बनाये गये ड्रॉफ्टों पर चीनी नहीं मिलने के कारण अगला ड्रॉफ्ट बनाने में वे असमर्थ हैं. बीएसओ राजशेखर ने कहा यह मामला उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा दी गयी है. डीएसओ व अन्य पदाधिकारी ही इस संबंध में कुछ कह सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola