कोयला लदा पिकअप वैन जब्त

Updated at : 16 Mar 2014 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
कोयला लदा पिकअप वैन जब्त

खलारी : खलारी पुलिस ने कोयला लदे एक पिकअप वैन (जेएच0एजे-2903) को जब्त किया. खलारी थाना के बीके सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने झील होटल के पास शनिवार तड़के चार बजे एक पिकअप वैन की तलाशी ली गयी. उस पर दो टन कोयला लदा था. पुलिस को देख कर चालक वहां […]

विज्ञापन

खलारी : खलारी पुलिस ने कोयला लदे एक पिकअप वैन (जेएच0एजे-2903) को जब्त किया. खलारी थाना के बीके सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने झील होटल के पास शनिवार तड़के चार बजे एक पिकअप वैन की तलाशी ली गयी. उस पर दो टन कोयला लदा था. पुलिस को देख कर चालक वहां से भाग निकला. पुलिस वैन को जब्त कर थाना ले आयी. मामले की छानबीन की जा रही है.

18 टन कोयला व शराब की दर्जनों बोतलें जब्त

पिपरवार : एनके एरिया की पुरनाडीह परियोजना क्षेत्र के समीप स्थित परमेश्वर गंझू के ईंट भट्ठे से पुलिस ने शनिवार की शाम 18 टन कोयला जब्त किया. जब्त किया गया कोयला सीसीएल अधिकारी को सौंप दिया गया है.

इधर, पिपरवार पुलिस ने बेंती गांव में के एक होटल में छापेमारी कर अंगरेजी शराब की दर्जनों बोतलें बरामद की. पुलिस पूछताछ के लिए होटल संचालक को थाना ले गयी है. समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola