धूल से हुई दुर्घटना, ढाई घंटे बंद कराया खदान
Updated at : 01 May 2017 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद बाइक के बदले बाइक देने को तैयार हुआ पीओ लाइट व्हीकल रोड पर चलवा रहे थे 100 टन क्षमता वाले डंपर डकरा : हल्के वाहनों के लिए अधिकृत सड़क पर पुरनाडीह परियोजना प्रबंधन ने बगैर किसी सूचना के 100 टन क्षमता का डंपर चलवा रहे थे. जिससे उड़नेवाले धूल के कारण रविवार […]
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद बाइक के बदले बाइक देने को तैयार हुआ पीओ
लाइट व्हीकल रोड पर चलवा रहे थे 100 टन क्षमता वाले डंपर
डकरा : हल्के वाहनों के लिए अधिकृत सड़क पर पुरनाडीह परियोजना प्रबंधन ने बगैर किसी सूचना के 100 टन क्षमता का डंपर चलवा रहे थे. जिससे उड़नेवाले धूल के कारण रविवार को दोपहर 12 बजे हुई एक दुर्घटना में परियोजना कर्मी विजय उरांव बाल-बाल बच गये.
बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. विजय ने बताया कि धूल के कारण उसे कुछ दिखाई नहीं दी, डंपर की आवाज सुन कर वे बाइक छोड़ कर कूद गये. डंपर ने उनकी बाइक को कुचलते हुए आगे निकल गया. विजय ड्यूटी पर था और क्वायरी टू से क्वायरी वन जा रहा था. घटना के बाद परियोजना कर्मियों ने लगभग तीन घंटे तक खदान बंद करा दिया. इसके बाद पीओ एसके सिंह द्वारा बाइक के बदले सोमवार की सुबह 10 बजे तक नयी बाइक देने का आश्वासन देने के बाद खदान का काम चालू हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




