प्रत्येक पंचायत में बीज ग्राम बनायें

Updated at : 01 May 2017 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
प्रत्येक पंचायत में बीज ग्राम बनायें

प्रखंड स्तरीय कृषक मित्र व आर्या मित्रों का सम्मेलन कर्रा : प्रखंड स्थित किसान भवन में रविवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) खूंटी के सौजन्य से प्रखंडस्तरीय कृषक मित्र/आर्या मित्रों का सम्मेलन हुआ. अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी नरेश कुमार चौधरी की. इस मौके पर विभाग द्वारा कृषक मित्र, आर्या मित्र व जनसेवक को सोमवार […]

विज्ञापन
प्रखंड स्तरीय कृषक मित्र व आर्या मित्रों का सम्मेलन
कर्रा : प्रखंड स्थित किसान भवन में रविवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) खूंटी के सौजन्य से प्रखंडस्तरीय कृषक मित्र/आर्या मित्रों का सम्मेलन हुआ. अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी नरेश कुमार चौधरी की. इस मौके पर विभाग द्वारा कृषक मित्र, आर्या मित्र व जनसेवक को सोमवार से मिट्टी जांच, परती भूमि को चिह्नित करके किसान को खेती के लिए प्रेरित करना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सह सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 8500 किसानों का लक्ष्य दिया गया है.
साथ ही प्रत्येक पंचायत में बीज ग्राम बनाने की तैयारी शुरू करने की बात कही गयी है. जिसमें से कर्रा, कुदलुम, घुनसूली, कच्चाबारी, लोधमा, सुनगी पंचायत अंतर्गत समय में 10 बीज ग्राम बनाने का निर्णय लिया गया. वहीं कृषक मित्र द्वारा वर्ष 2014-15 में किये गये फसल बीमा की राशि के भुगतान को लेकर सवाल उठाये गये. जिसमें पदाधिकारियों ने एक माह के अंदर राशि भुगतान किये जाने की बात कही. जिसकी सूचना एक सप्ताह के अंदर अखबार के माध्यम से दिये जाने की बात कही गयी.
बैठक में शामिल लोग : इस मौके पर आरसीएस जगमणी टोप्पो, डीएलओ खूंटी एन कुमार, बीडीओ प्रभात रंजन चौधरी, बीओ कमल उरांव, बीटीएम स्नेह लता तिग्गा, एटीएम सुजाता कंडुलना, कृषक मित्र अध्यक्ष सुदर्शन कुजूर, प्रताप सिंह के अलावे सभी कृषक मित्र, आर्या मित्र व जनसेवक उपस्थित थे.
प्रखंड स्तरीय कृषक मित्र समिति के अध्यक्ष जिता व सचिव राजेश चुने गये :कर्रा. कर्रा प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को प्रखंड स्तरीय कृषक मित्रों का पुनर्गठन को लेकर कृषक सलाहकार समिति अध्यक्ष सुदर्शन कुजूर की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सर्वसहमति से अध्यक्ष पद पर जिता कुजूर, सचिव राजेश बड़ाइक, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह के अलावे कुल 11 कार्यकारिणी सदस्य चुने गये. इस मौके पर लोहरा महतो, सुकरा महली, माकु लोहरा, सोहराय बाखला, लालदेव तिर्की, मोहन महतो, द्वारिका साहू, जूरा पहान, अजय बड़ाइक के अलावे अन्य कृषक मित्र उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola