सीआइएसएफ का मॉक ड्रील
Updated at : 30 Apr 2017 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार : पिपरवार परियोजना में शनिवार की सुबह सीआइएसएफ की मॉक ड्रील से अफरा-तफरी मच गयी. सीआइएसएफ जवानों की अचानक शुरू हुई गतिविधियों से अंजान सीसीएलकर्मी घबरा कर सुरक्षित स्थानों पर चले गये. डेढ़ घंटे की इस अभ्यास में जवानों ने सीआइएसएफ कैंप पर हमला करनेवाले 15-20 नक्सलियों को मार गिराया व कई बंदी बना […]
विज्ञापन
पिपरवार : पिपरवार परियोजना में शनिवार की सुबह सीआइएसएफ की मॉक ड्रील से अफरा-तफरी मच गयी. सीआइएसएफ जवानों की अचानक शुरू हुई गतिविधियों से अंजान सीसीएलकर्मी घबरा कर सुरक्षित स्थानों पर चले गये. डेढ़ घंटे की इस अभ्यास में जवानों ने सीआइएसएफ कैंप पर हमला करनेवाले 15-20 नक्सलियों को मार गिराया व कई बंदी बना लिये गये.
सीआइएसएफ कमांडेंट अशोक जालवानिया स्वयं इस अभ्यास की मॉनीटरिंग कर रहे थे. वहीं डिप्टी कमांडेंट संदीप गुर्जर व असिस्टेंट कमांडेंट अकील अहमद जवानों व पदाधिकारियों को निर्देश दे रहे थे. अभ्यास के अंत में उच्चाधिकारियों की बैठक हुई. इसमें अभ्यास के दौरान हुई त्रुटि की समीक्षा कर पदाधिकारियों व जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




