रनिंग रेल स्टाफ भूख हड़ताल पर
Updated at : 26 Apr 2017 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

रेलवे क्लब खलारी के बाहर 36 घंटे की भूख हड़ताल हैं रनिंग कर्मचारी खलारी : ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन तथा ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल की संयुक्त समिति के ज्वाइंट एक्शन कमेटी के निर्णय के आलोक में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट तथा गार्ड 36 घंटे की भूख हड़ताल पर हैं. रेलवे क्लब खलारी […]
विज्ञापन
रेलवे क्लब खलारी के बाहर 36 घंटे की भूख हड़ताल हैं रनिंग कर्मचारी
खलारी : ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन तथा ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल की संयुक्त समिति के ज्वाइंट एक्शन कमेटी के निर्णय के आलोक में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट तथा गार्ड 36 घंटे की भूख हड़ताल पर हैं. रेलवे क्लब खलारी के बाहर सुबह आठ बजे से इनकी भूख हड़ताल शुरू हुई.
हड़ताल के दौरान धनबाद रेल मंडल के रनिंग रूमों में चालक दल तथा गार्ड ने अपना भोजन नहीं बनवाया. इसके अलावा रेलवे प्रशिक्षण केंद्र भूली व डीजल प्रशिक्षण केंद्र धनबाद में भी सैकड़ों प्रशिक्षु चालक व गार्ड ने 36 घंटे तक भोजन नहीं करने की सूचना अपने अधिकारियों को दी है. रनिंग स्टाफ अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर गये हैं. यूनियनों के मंडल सचिव ने बताया कि इस भूख हड़ताल को रिले फास्ट के रूप में चलाया जा रहा है. ड्यूटी ऑफ करके आनेवाले स्टाफ धरना स्थल पर आते रहेंगे व जिनकी ड्यूटी लगेगी वे जाते रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




