अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता आज

Updated at : 04 Apr 2017 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता आज

खलारी : रामनवमी की पूर्व संध्या पर चार अप्रैल को महावीर मंडल खलारी द्वारा हिंदूगढ़ी चौक केडी में अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. लगातार 27 वर्षों से हिंदूगढ़ी चौक पर यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. प्रतियोगिता में आसपास के जिलों के लगभग दर्जनों टीमें शामिल होती हैं. इस प्रतियोगिता को लेकर पूरे हिंदूगढ़ी […]

विज्ञापन
खलारी : रामनवमी की पूर्व संध्या पर चार अप्रैल को महावीर मंडल खलारी द्वारा हिंदूगढ़ी चौक केडी में अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. लगातार 27 वर्षों से हिंदूगढ़ी चौक पर यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. प्रतियोगिता में आसपास के जिलों के लगभग दर्जनों टीमें शामिल होती हैं. इस प्रतियोगिता को लेकर पूरे हिंदूगढ़ी चौक को आकर्षक ढंग से सजाया गया है.
क्षेत्र महावीरी पताकों से पटा हुआ है. अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता का उदघाटन रात्रि नौ बजे किया जायेगा. आयोजक कमेटी ने सभी अखाड़ा से रात आठ बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है. रामनवमी को लेकर शहीद चौक, जानकीरमण मंदिर, पहाड़ी मंदिर, करकट्टा, धमधमिया, बाजारटांड़ सहित अन्य अखाड़ा स्थल व आसपास के इलाके महावीरी झंडे से पाट दिये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola