कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू

खूंटी : खूंटी के जमुवादाग में नवनिर्मित सार्वजनिक महावीर मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सोमवार से शुरू हुआ. पहले दिन श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली. सैकड़ों की संख्या में महिलाएं गेरूवा परिधान में जमुवादाग से कलश लेकर तजना नदी गयीं, फिर पवित्र जल लेकर बजरंग बली के जयकारे व ढोल-नगाड़े बजाते हुए मंदिर […]
खूंटी : खूंटी के जमुवादाग में नवनिर्मित सार्वजनिक महावीर मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सोमवार से शुरू हुआ. पहले दिन श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली. सैकड़ों की संख्या में महिलाएं गेरूवा परिधान में जमुवादाग से कलश लेकर तजना नदी गयीं, फिर पवित्र जल लेकर बजरंग बली के जयकारे व ढोल-नगाड़े बजाते हुए मंदिर पहुंचीं, जहां जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना शुरू की गयी.
शाम में महाआरती के बाद भजन कीर्तन प्रारंभ हुआ. महाआरती में खूंटी सहित अन्य जगहों से आये काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. प्रसाद का वितरण भी किया गया. चार अप्रैल को सुबह आठ बजे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान व शाम को महाआरती के बाद जगराता भजन शाम 7.30 बजे से प्रारंभ होगा.
पांच अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान का समापन होगा. सात अप्रैल को शाम में भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. जिसमें ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, विशिष्ट जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष ओपी कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र मौजूद रहेंगे. मंदिर का निर्माण ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से कराया है.
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर निर्माण समिति के डुबकी राम, जगन्नाथ राम, अनंत राम, रामचरण गोप, प्रभुराम गौंझू, शिवा गोप, दिलीप राम, उत्तम गोप, राजपति राम, मनरखन महतो, अंजनी सुनीता गोप, वीरेंद्र गोप, सुबोध राम गौंझू, बुधनाथ गोप, बालमुकूंद कश्यप, पूसा गोप, राजूराम महतो, बुलेश्वर गोप, पंचू गोप, बालकिशुन महतो, सरोज महतो, अशोक महतो, संजय राम, मंगरा पाहन, बहनु लोहार, कुलदीप गोप, बिरसू महतो, मदन महतो, समुंदर महतो, अमित महतो सहित ग्रामीण पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




