जुलूस में अनुशासित रहें, नियम न तोड़ें
Updated at : 01 Apr 2017 12:56 AM (IST)
विज्ञापन

रामनवमी को लेकर खूंटी थाना में हुई शांति समिति की बैठक खूंटी : रामनवमी को लेकर शुक्रवार को खूंटी थाना में शांति समिति की बैठक हुई. एसडीओ प्रणव पाल व एसडीपीओ रणवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. अधिकारियों ने कहा कि रामनवमी का त्योहार भाईचारा के साथ मनायें. बैठक में रामनवमी जुलूस अनुशासनात्मक तरीके […]
विज्ञापन
रामनवमी को लेकर खूंटी थाना में हुई शांति समिति की बैठक
खूंटी : रामनवमी को लेकर शुक्रवार को खूंटी थाना में शांति समिति की बैठक हुई. एसडीओ प्रणव पाल व एसडीपीओ रणवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. अधिकारियों ने कहा कि रामनवमी का त्योहार भाईचारा के साथ मनायें. बैठक में रामनवमी जुलूस अनुशासनात्मक तरीके से निकालने पर भी चर्चा हुई. जुलूस में कोई भी मंडली अनुशासन न तोड़े, इस पर विशेष ध्यान देने की बात कही गयी.
जुलूस के दौरान प्रशासन की अोर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, नियमित बिजली व पानी की आपूर्ति, सफाई का आश्वासन दिया गया. कई अन्य बिंदुअों पर भी चर्चा की गयी. बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्र गागराइ, बीडीओ सुधीर कुमार, पुलिस निरीक्षक कमल किशोर, थानेदार अहमद अली, अनि राजेन कुमार व भगवान प्रसाद, रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष मदन मोहन गुप्ता, महासचिव जितेंद्र कश्यप, सुरेंद्र कुमार मिश्र, इसरायल अंसारी, मो यूसुफ, दिलीप मिश्र, मदन मोहन मिश्र, काशीनाथ महतो, ज्योतिष भगत, मनान खां, जुबेर खां, श्रवण कुमार, शकील पाशा, सुनील साहू, आशुतोष भगत, आदित्य प्रसाद गुप्ता, आनंद राम, विकास चौधरी, परमेश्वर साहू, योगेंद्र नायक, महेंद्र भगत, कैलाश राम, आरिफ अंसारी, विनय जायसवाल, दिलीप मिश्र, सुरेश जायसवाल, नंद किशोर गौंझू, विनय जायसवाल, संजय मिश्र, विशाल साहू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




