स्वच्छता को बढ़ावा देनेवाले होटल व रेस्टोरेंट होंगे पुरस्कृत

Updated at : 01 Apr 2017 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता को बढ़ावा देनेवाले होटल व रेस्टोरेंट होंगे पुरस्कृत

खूंटी : एक से 15 अप्रैल के बीच निकाय क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले होटल व रेस्टोरेंट के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसमें स्वच्छता आकलन के विभिन्न मापदंड होंगे. जिसमें साफ-सफाई, शौचालय सुविधा, कूड़ादान, सफाई के उपकरण आदि शामिल हैं. एक से सात अप्रैल तक होटलों का ड्राफ्ट सर्वे तैयार किया जायेगा. 15 अप्रैल […]

विज्ञापन

खूंटी : एक से 15 अप्रैल के बीच निकाय क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले होटल व रेस्टोरेंट के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसमें स्वच्छता आकलन के विभिन्न मापदंड होंगे. जिसमें साफ-सफाई, शौचालय सुविधा, कूड़ादान, सफाई के उपकरण आदि शामिल हैं. एक से सात अप्रैल तक होटलों का ड्राफ्ट सर्वे तैयार किया जायेगा. 15 अप्रैल को अंतिम रिपोर्ट में विजयी प्रतिभागी की घोषणा होगी. इसमें मापदंड पर खरा उतरने वाले होटल व रेस्टोरेंट को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जायेगा. यह जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी मेघना रुबी कच्छप व विजय कुमार ने संयुक्त रूप से दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola