मांदर की थाप पर थिरके हजारों पांव

Updated at : 31 Mar 2017 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
मांदर की थाप पर थिरके हजारों पांव

खलारी प्रखंड में सरहुल शोभायात्रा में उमड़े लोग सरहुल पर्व हमें प्रकृति की रक्षा करने की प्रेरणा देता है खलारी : खलारी प्रखंड में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया. मुख्य कार्यक्रम महावीर नगर सरना समिति ने आयोजित किया. पुजारी धनेश्वर पाहन व बंधु पाहन ने पारंपरिक रीति-रिवाज से महावीर नगर स्थित सरना स्थल की […]

विज्ञापन

खलारी प्रखंड में सरहुल शोभायात्रा में उमड़े लोग

सरहुल पर्व हमें प्रकृति की रक्षा करने की प्रेरणा देता है

खलारी : खलारी प्रखंड में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया. मुख्य कार्यक्रम महावीर नगर सरना समिति ने आयोजित किया. पुजारी धनेश्वर पाहन व बंधु पाहन ने पारंपरिक रीति-रिवाज से महावीर नगर स्थित सरना स्थल की पूजा की. पाहन ने चार मुर्गों की बलि दी. इसमें नारियल तथा सफेद मुर्गा की बलि ईश्वर के नाम पर, लाल मुर्गा गांव की रक्षा के लिए, गोली मुर्गा सरना मां के लिए तथा काला मुर्गा धरती मां के लिए दी गयी. अतिथि के रूप में उपस्थित जिप सदस्य रतिया गंझू, प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा, चूरी मध्य की मुखिया मानसी देवी, खलारी की पूर्व मुखिया तेजी किस्पोट्टा को गमछा देकर सम्मानित किया गया.

अतिथियों ने कहा कि यह प्रकृति का पर्व है. यह पर्व हमें प्रकृति की रक्षा के लिए प्रेरणा भी देता है. धनेश्वर पाहन ने सभी लोगो को तिलक लगा कर आशीर्वाद स्वरूप सरई फूल दिया. शाम में डहु कोचा, जी टाइप व महावीर नगर की खोड़हा टीम सरना स्थल पर झूमर नृत्य करते हुए पहुंची. सरना समिति की ओर से गाजे-बाजे के साथ सरना झंडा लिये हुए विशाल सरना जुलूस निकाला गया. जुलूस में सैकड़ों महिला-पुरुष मांदर की थाप पर नृत्य करते हुए महावीर नगर, थाना चौक, केडी हिंदुगढ़ी चौक होते हुए वापस सरना स्थल पर वापस लौटे.

सरना स्थल पर ही खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम में पारसनाथ उरांव, राजकुमार उरांव, बाबूलाल गंझू, अनिल उरांव, सुभाष उरांव, गोपाल उरांव, त्रिलोचन भगत, चंदन उरांव, बीना उरांव, लालदेव उरांव, सुरेश उरांव, सितमोहन मुंडा, अरुणा उरांव, लुइस कुजूर, बसंत नायक, विनोद मुंडा, रंजीत उरांव, त्रिलोचन उरांव, प्रयाग उरांव, सितमोहन मुंडा, सोहराई उरांव, बिगा उरांव, अनोद मुंडा, सुरेंद्र उरांव, राजेश उरांव, दीपू महतो, चांदनी देवी, रूपा देवी, दीपमुनी, पुष्पा, संगीता, भेंगरी देवी, सीता देवी, विमला टोप्पो, सुनीता देवी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola