मवि बचरा के किसी भी कक्षा में दरवाजा नहीं

Updated at : 31 Mar 2017 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
मवि बचरा के किसी भी कक्षा में दरवाजा नहीं

पिपरवार : राजकीय मध्य विद्यालय बचरा में पठन-पाठन जर्जर भवन में चल रहा है. स्कूल की छतों के प्लास्टर झड़ते रहने से बच्चे सुरक्षित नहीं हैं. कई कमरों के दरवाजे व खिड़कियां नदारद हैं. स्कूल कार्यालय को छोड़ कर किसी भी कक्षा में दरवाजा नहीं रहने से शाम ढलते ही यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा […]

विज्ञापन
पिपरवार : राजकीय मध्य विद्यालय बचरा में पठन-पाठन जर्जर भवन में चल रहा है. स्कूल की छतों के प्लास्टर झड़ते रहने से बच्चे सुरक्षित नहीं हैं. कई कमरों के दरवाजे व खिड़कियां नदारद हैं.
स्कूल कार्यालय को छोड़ कर किसी भी कक्षा में दरवाजा नहीं रहने से शाम ढलते ही यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है. बच्चों को पीने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं रहने से काफी परेशानी होती है. विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से संबंधित विभागों को बार-बार ध्यान आकृष्ट किये जाने के बावजूद समस्या ज्यों-की-त्यों बनी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola