अज्ञात युवकों ने किया हमला, कई घायल
Updated at : 30 Mar 2017 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : मुरहू के माहिल गांव के पास बुधवार को इटी जंगल के समीप अज्ञात लोगों के एक झुंड ने कई युवकों पर हमला कर दिया. हमले में पेरका गांव के मार्टिन तिरू, असीत तिरू, डेविड मुंडू, माहिल गांव के मनोज टोप्पो व गनालोया के सावर गौंझू के घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक उक्त […]
विज्ञापन
खूंटी : मुरहू के माहिल गांव के पास बुधवार को इटी जंगल के समीप अज्ञात लोगों के एक झुंड ने कई युवकों पर हमला कर दिया. हमले में पेरका गांव के मार्टिन तिरू, असीत तिरू, डेविड मुंडू, माहिल गांव के मनोज टोप्पो व गनालोया के सावर गौंझू के घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक उक्त सभी युवक समीप के गांव में मछली मारने के बाद माहिल के समीप एक मयखाने में हड़िया पी रहे थे. तभी अज्ञात युवकों के उक्त झुंड ने उन पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया.
हमले में घायल उक्त सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी लाया गया, जहां से गंभीरावस्था में घायल सावर गौंझू व मनोज टोप्पो को बेहतर इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया है. इधर घटना के विरोध में देर रात माहिल गांव के लोग भी हरवे हथियार के साथ सड़क पर उतर चुके हैं. पुलिस घटनास्थल की ओर चली गयी है. मुरहू के गनगीरा गांव निवासी नंदकिशोर महतो की गत 25 मार्च को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. चर्चा है कि ग्रामीणों ने उक्त युवकों पर हत्याकांड में शामिल रहने के आरोप में हमला किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




