कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Updated at : 29 Mar 2017 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

आस्था.हुटाप देवी मंडप व करकट्टा देवी मंडप से निकली कलश यात्रा खलारी : रामप्रसन्ना सर्वांगीण विकास केंद्र देवी मंडप हुटाप द्वारा आयोजित 51वां शतचंडी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. हुटाप देवी मंदिर परिसर से मंत्रोच्चार के साथ संकल्प के साथ 701 महिलाओं ने कलश उठाया. मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेंद्रनाथ पांडेय ने महिलाओं को […]

विज्ञापन
आस्था.हुटाप देवी मंडप व करकट्टा देवी मंडप से निकली कलश यात्रा
खलारी : रामप्रसन्ना सर्वांगीण विकास केंद्र देवी मंडप हुटाप द्वारा आयोजित 51वां शतचंडी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. हुटाप देवी मंदिर परिसर से मंत्रोच्चार के साथ संकल्प के साथ 701 महिलाओं ने कलश उठाया. मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेंद्रनाथ पांडेय ने महिलाओं को कलश देकर शोभायात्रा की शुरुआत की. इसके बाद सभी महिलाएं पंक्तिबद्ध होकर जयकारे लगाते हुए सोनाडुबी नदी के तट पर कलश लेकर गयीं. जहां यज्ञाचार्य धनंजय ओझा, सिद्धेश्वरनाथ पांडेय व अन्य विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा गंगा मां सहित समस्त देवी देवताओं का आह्वान किया गया. उसके बाद कलश में जल भरा गया. जहां से कलश उठा कर महिलाएं बाजारटांड़, रामनगर, मुंडा धौड़ा का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंची. इसके बाद यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर यज्ञ मंडप में कलश रखा. इसके बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच खीर व शरबत बांटा गया.
यजमान के तौर पर बीके तिवारी तथा उनकी पत्नी रश्मि तिवारी उपस्थित थीं. इसके अलावे गिरिधर मिश्रा, मुखिया आशा देवी, पंचायत समिति कृष्णा रजक, कैलाश सिंह, रूपलाल यादव, रामनाथ सिंह, रंजीत यादव, विनोद वर्मा, चितरंजन राय, विजय गिरि, अर्जुन गुप्ता, तुलसी गोप, चतुर्गुण भूइयां, सुधीर सिंह, अशोक मुंडा, मनसु मुंडा, नागदेव सिंह, रमेश तुरी व अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola