सैकड़ों लीटर शराब नाले में बहाया

Updated at : 27 Mar 2017 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
सैकड़ों लीटर शराब नाले में बहाया

पिपरवार : बचरा उत्तरी पंचायत मुखिया गुंजन कुमारी सिंह के नेतृत्व में रविवार को पंचायत क्षेत्र के कई कॉलोनियों में नशा विरोधी अभियान के साथ महिला उत्पीड़न व साफ-सफाई अभियान चलाया गया. अभियान पंचायत की टीएच कॉलोनी, एलओ कॉलोनी, 122 कॉलोनी व नहान घर कॉलोनी में चलाया गया. इस दौरान टीएच कॉलोनी के 15, एलओ […]

विज्ञापन
पिपरवार : बचरा उत्तरी पंचायत मुखिया गुंजन कुमारी सिंह के नेतृत्व में रविवार को पंचायत क्षेत्र के कई कॉलोनियों में नशा विरोधी अभियान के साथ महिला उत्पीड़न व साफ-सफाई अभियान चलाया गया. अभियान पंचायत की टीएच कॉलोनी, एलओ कॉलोनी, 122 कॉलोनी व नहान घर कॉलोनी में चलाया गया. इस दौरान टीएच कॉलोनी के 15, एलओ कॉलोनी के तीन, 122 कॉलोनी के आठ व नहान घर के दो घरों में अवैध शराब व बनाने के उपकरण बरामद किये गये.
प्रतिनिधियों ने इन घरों से बोतल, डेगची, जरकिन आदि में बिक्री के लिए रखे गये सैकड़ों लीटर शराब जब्त कर नालियों में बहा दिया. संबंधित लोगों को शराब का अवैध कारोबार नहीं करने की सलाह दी. पुन: पकड़े जाने पर उन्हें पंचायत की ओर से 5000 रुपये का जुर्माना वसूले जाने की चेतावनी दी गयी. लोगों को मुखिया ने गाय पालने की सलाह दी. उन्होंने इसके लिए आवेदन दिये जाने की बात कही. अभियान के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ करनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी. इसके अलावा घरों व कॉलोनियों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया. अभियान में मुखिया सहित सावित्री देवी, आशा देवी, पुष्पा देवी, यशोदा देवी, रीना देवी, अनीता देवी, रेणुका देवी आदि शामिल थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola