कर्म वही महान, जिसमें दीन-दुखियों की सेवा हो : कड़िया मुंडा

Updated at : 21 Jan 2017 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
कर्म वही महान, जिसमें दीन-दुखियों की सेवा हो : कड़िया मुंडा

खूंटी : कर्म वही महान होता है, जिससे दीन-दुखियों की सेवा हो. रेडक्रॉस शाखा ने नि:शक्तों की सहायता में जो काम किया है, वह परोपकार के क्षेत्र में हमेशा मील का पत्थर साबित होगा. यह बातें सांसद कड़िया मुंडा ने कही. वह शुक्रवार को रेडक्रॉस खूंटी व एलिम्को द्वारा नि:शक्तों के बीच कृत्रिम अंग व […]

विज्ञापन
खूंटी : कर्म वही महान होता है, जिससे दीन-दुखियों की सेवा हो. रेडक्रॉस शाखा ने नि:शक्तों की सहायता में जो काम किया है, वह परोपकार के क्षेत्र में हमेशा मील का पत्थर साबित होगा. यह बातें सांसद कड़िया मुंडा ने कही. वह शुक्रवार को रेडक्रॉस खूंटी व एलिम्को द्वारा नि:शक्तों के बीच कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण समारोह में बोल रहे थे. सांसद ने आगे कहा कि नि:शक्तों की सेवा भगवान की सेवा है. दूसरी संस्थाओं को भी ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. सांसद ने कहा कि वह स्वयं ऐसे कार्यों को संपादित कराने में सदैव साथ देते रहेंगे.
एसडीओ भोरसिंह यादव ने कहा कि रेडक्रॉस का कार्य सराहनीय है. यह शिविर हमेशा परोपकार की राह दिखाता रहेगा. उन्होंने कहा कि कोई जरूरी नहीं है कि आप जरूरतमंदों की सेवा व लक्ष्य को पूरा कर सके पर सहायता का भाव हमेशा मन में बना रहना चाहिए.
रेडकॉस अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र, जगतपति साहू, श्रीपाल जैन ने कहा कि ऐसे कार्यों को हमेशा बढ़ावा दिया जायेगा. जिन्हें आज उपकरण नहीं मिला, वैसे चिह्नित लोग कागजात दिखा कर उपकरण प्राप्त कर सकते हैं. शिविर में 172 नि:शक्तों के बीच कुल 11 लाख मूल्य के कृत्रिम अंग, उपकरण, हियरिंग एड, ट्राइसाइकिल आदि का वितरण किया गया.
इस अवसर पर कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्र गागराई, सिविल सर्जन डॉ विनोद उरांव, समाजसेवी रोशन लाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र, आरएन मिश्र, डीके समल, आरपी वर्मा, आरसी बारिक, शकील पाशा, मो हेजाज, सुबोध मिश्र, रमेश जैन, कैलाश भगत, रमेश भगत, संजय दास आदि उपस्थित थे.
खूंटी. गुटूहातू के दिव्यांग दंपत्ति सालू गुड़िया व दुलारी गुड़िया ने स्वयं मेहनत कर अपने घर में शौचालय का निर्माण किया था. सालू गुड़िया ने कहा कि दिव्यांग होने के कारण ईंट ढोने व सीमेंट मिलाने में काफी दिक्कतें आयी पर दोनों ने ठान रखा था कि खुले में शौच से दूर रहने के लिए हर हाल में घर में शौचालय का निर्माण करना है. उनकी मेहनत रंग लायी व एक सप्ताह में शौचालय निर्माण का कार्य पूरा कर लिया. खूंटी में ट्राइसाइकिल लेने आये सालू के प्रयासों की जानकारी जब एसडीओ भोरसिंह यादव को मिली, तो वे फूले नहीं समाये. उन्होंने सालू को शाबाशी दी. कहा कि उनका प्रयास दूसरों के लिए मिसाल से कम नहीं है. उन्होंने सालू के शौचालय में रैंप का निर्माण व 26 जनवरी को खूंटी में सम्मानित करने की बात कही. अभी सालू अपनी पत्नी के साथ मिल कर मुर्गी शेड का निर्माण कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola