टुसू पर्व को झारखंड के हर कोने तक ले जाने की जरूरत : सुकरा

Updated at : 21 Jan 2017 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
टुसू पर्व को झारखंड के हर कोने तक ले जाने की जरूरत : सुकरा

सोनाहातू : दानाडीह क्रिकेट मैदान में शुक्रवार की शाम झारखंड टुसू मेला संपन्न हुआ. बारूहातू पंचायत मेला समिति द्वारा लगाये गये मेले में लोग चौड़ल के साथ नाचते-गाते पहुंचे. समिति द्वारा सर्वश्रेष्ठ चौड़ल का पुरस्कार कुरकुटा, डिबुडीह को दूसरा व इडिसेरेंग, राहे को तीसरा पुरस्कार मिला. मौके पर रांची जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा ने कहा […]

विज्ञापन
सोनाहातू : दानाडीह क्रिकेट मैदान में शुक्रवार की शाम झारखंड टुसू मेला संपन्न हुआ. बारूहातू पंचायत मेला समिति द्वारा लगाये गये मेले में लोग चौड़ल के साथ नाचते-गाते पहुंचे. समिति द्वारा सर्वश्रेष्ठ चौड़ल का पुरस्कार कुरकुटा, डिबुडीह को दूसरा व इडिसेरेंग, राहे को तीसरा पुरस्कार मिला.
मौके पर रांची जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा ने कहा कि टुसू मेला झारखंडी संस्कृति की पहचान है. यह पर्व अौर मेला पंच परगना तक ही सिमट कर रह गया है. इसे झारखंड के हर कोने तक ले जाने की जरूरत है. इस अवसर पर भीष्म महतो, राजेंद्र महतो, धर्मेंद्र महली, लक्ष्मण भगत, कुलदीप, संजय मुंडा, रितेश, उपेन, राजकिशोर, करम सिंह महतो, विपिन पाल सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola