मेंटेनेंस रूम में मिला डीजल, चार निलंबित

Updated at : 16 Jul 2013 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
मेंटेनेंस रूम में मिला डीजल, चार निलंबित

खलारी : रोहिणी परियोजना के मेंटेनेंस रूम में डीजल डीजल पाये जाने के कारण चार सीसीएलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. परियोजना पदाधिकारी पीसी राय के निर्देश पर अधिकारियों की एक टीम ने गुरुवार को रोहिणी के मेंटेनेंस रूम में छापा मारा. इस दौरान कामगार उमेश रजवार के टूल बॉक्स से 35 लीटर डीजल, […]

विज्ञापन

खलारी : रोहिणी परियोजना के मेंटेनेंस रूम में डीजल डीजल पाये जाने के कारण चार सीसीएलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. परियोजना पदाधिकारी पीसी राय के निर्देश पर अधिकारियों की एक टीम ने गुरुवार को रोहिणी के मेंटेनेंस रूम में छापा मारा.

इस दौरान कामगार उमेश रजवार के टूल बॉक्स से 35 लीटर डीजल, लक्ष्मण यादव, दामोदर सिंह व बिशु महतो के रूम से 25 लीटर डीजल तथा 10 लीटर हाइड्रोलिक तेल पाया गया. टीम ने बरामद डीजल को जब्त कर इसकी लिखित सूचना पीओ को दी दी.

इसके तुरंत बाद चारों कामगारों को निलंबित कर दिया गया. छापामारी टीम में खान प्रबंधक बीपी गुप्ता, सेफ्टी अधिकारी आरके वर्णवाल व सुरक्षा अधिकारी एचके तिवारी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola