कार्यकर्ता ऊर्जावान बनें : विधायक

Updated at : 15 Feb 2014 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ता ऊर्जावान बनें : विधायक

खूंटी:भाजपा के शासन में ही राज्य व देश का समुचित विकास संभव है. कार्यकर्ताओं जनता को विकास लाभ दिलाने में हर संभव सहयोग करें. भाजपा सम्मान व अधिकार देने वाली पार्टी है. उक्त बातें विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कही. वे शुक्रवार को खूंटी क्लब में आयोजित भाजपा खूंटी प्रखंड ग्रामीण मंडल की बैठक में […]

विज्ञापन

खूंटी:भाजपा के शासन में ही राज्य व देश का समुचित विकास संभव है. कार्यकर्ताओं जनता को विकास लाभ दिलाने में हर संभव सहयोग करें. भाजपा सम्मान व अधिकार देने वाली पार्टी है. उक्त बातें विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कही. वे शुक्रवार को खूंटी क्लब में आयोजित भाजपा खूंटी प्रखंड ग्रामीण मंडल की बैठक में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमेशा ऊर्जावान बने रहे. जनता के सपनों को साकार कर दिखाये. पार्टी के ‘एक नोट, कमल पर वोट’ अभियान को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़े. कांग्रेस ने अबतक देश को बेचने तथा महंगाई व भ्रष्टाचार में डुबोने का काम किया है. देश का विकास नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं. जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की ताकत हैं. सभी भाजपा व नरेंद्र मोदी के नीति-सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचे. राज्य व देश में पार्टी का परचम लहरायें.

प्रखंड ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय साहू, युवा अध्यक्ष अनूप साहू, भीम सिंह मुंडा(जिप सदस्य), मुरहू प्रखंड भाजपा अध्यक्ष काशीनाथ महतो, बेरनादेत टूटी(प्रमुख) व कृष्णानंद तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़े. बैठक में खूंटी प्रखंड अंतर्गत 80 बूथों व कमेटियों (बूथ पालक) का गठन किया गया. साथ ही उन्हें जिम्मेवारी सौंपी गयी. इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. इस अवसर पर मुनीनाथ मिश्र, छोटराय मुंडा, मदन गोप, लिलू पाहन, बिनोद नाग, रंदाय नाग, मुनी महादेव मुंडा, केशव राम, आलोक राम, मंङिाया संगा, सोमा मुंडा, धीरज महतो, प्रेम ठाकुर,रवि पाहन, लहरू खान, सहोदर बिंङिाया, दीपक राम, चरण महतो, भदवा उरांव, अनमोल साहू, राजेश मुंडा, जगाय मुंडा, ङिांगी कुमारी, नवनीत टूटी, महावीर राम, कृष्णा गुप्ता, प्रशांत कुमार, मंगल सिंह हस्सा, बिचू पाहन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola