कोयला ढुलाई आठ घंटे ठप

मजदूरों ने की नये वेतनमान की मांग पिपरवार : नये वेतनमान की मांग को लेकर अशोक परियोजना में असंगठित मजदूरों ने शनिवार को काम ठप करा दिया. सुबह सात बजे ट्रांसपोर्ट कंपनी आरपीएल, टीसीपीएल, एकेटी व सीआइएससी के मुंशी, चालक व खलासी सड़क पर उतर आये. उन्होंने अशोक परियोजना की कोयला ढुलाई को ठप करा […]
मजदूरों ने की नये वेतनमान की मांग
पिपरवार : नये वेतनमान की मांग को लेकर अशोक परियोजना में असंगठित मजदूरों ने शनिवार को काम ठप करा दिया. सुबह सात बजे ट्रांसपोर्ट कंपनी आरपीएल, टीसीपीएल, एकेटी व सीआइएससी के मुंशी, चालक व खलासी सड़क पर उतर आये. उन्होंने अशोक परियोजना की कोयला ढुलाई को ठप करा दिया.
परियोजना प्रबंधन व मजदूरों के बीच हुई वार्ता में प्रबंधन ने 10 फरवरी तक कोल इंडिया की हाइपावर कमेटी द्वारा निर्धारित वेतनमान लागू करने का आश्वासन देकर अपराह्न् तीन बजे कोयला ढुलाई को चालू कराया. प्रबंधन ने मजदूरों से आठ फरवरी तक बैंक एकाउंट नंबर जमा करने को कहा है. वार्ता में पीओ पीके भ्राम्बे, मैनेजर एके ओझा, आरपीएल कंपनी के मैनेजर आरके सिंह, सीआइएससी के मो जुबैर, एकेटी कंपनी के छोटन सिंह शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




