कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाना प्राथमिकता

Updated at : 01 Sep 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाना प्राथमिकता

खूंटी : नवमनोनीत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा का बुधवार को खूंटी में जिला भाजपा ने अभिनंदन किया. मौके पर टाऊन हॉल में एक सभा का आयोजन हुआ. सभा में गिलुवा ने कहा कि राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाना प्राथमिकता होगी. राज्य में भाजपा के संगठन को ओर मजबूत किया जायेगा. इसके लिए […]

विज्ञापन
खूंटी : नवमनोनीत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा का बुधवार को खूंटी में जिला भाजपा ने अभिनंदन किया. मौके पर टाऊन हॉल में एक सभा का आयोजन हुआ. सभा में गिलुवा ने कहा कि राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाना प्राथमिकता होगी. राज्य में भाजपा के संगठन को ओर मजबूत किया जायेगा. इसके लिए नये एवं पुराने कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य स्थापित किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि वे गांव के एक परिवार से हैं. इसके बावजूद आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष बना कर एक बड़ी जिम्मेवारी दी है. इस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा. सिंहभूम से रांची जाने व आने के दौरान खूंटी बीच में पड़ेगा. मैं सदैव खूंटी की जनता व कार्यकर्ताओं से दिल का रिश्ता बना कर रखूंगा.
ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि उम्मीद ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में प्रदेश में भाजपा का परचम ओर ऊंचा उठेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताया. भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि श्री गिलुवा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को अब एक नया बल मिला है. भाजपा न सिर्फ खूंटी में, बल्कि प्रदेश में अव्वल होगा. कार्यकर्ताओं को सही दिशा देंगे. मंच संचालन बिनोद नाग ने किया.
कार्यक्रम में मौजूद लोग
मौके पर पूर्व विधायक कोचे मुंडा, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष ओपी कश्यप, कृपा सिंधु बेहरा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र, आदित्य प्रसाद गुप्ता, अनूप साहू, संजय साहू, राजकुमार गुप्ता, विजय स्वांसी, ज्योतिष भगत, लव चौधरी, संजय मिश्र, राजेश नाग, सरस्वती देवी, अशोक कुमार, सूरजमल प्रसाद, बिहारी साव, शफीक खां, सुनील मिश्र, जर्नादन मिश्र, जितेंद्र कश्यप, बिनोद भगत, तुलसी भगत, चंद्रशेखर गुप्ता, महावीर साव, किशु तिवारी, कंचन सिंह, योगेंद्र नायक, बिनोद सोनी, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, सचिन शाहदेव, बालमुकुंद कश्यप, रंदाय नाग, मोतीपातर मुंडा, दामोदर प्रसाद व अन्य मौजूद थे.
जुलूस की शक्ल में स्वागत
विभिन्न प्रखंडों से आये सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाना के समीप मुख्य पथ पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा एवं ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा को फूलों से लाद दिया. फिर भाजपाई नारे लगाते हुए उन्हें खूंटी क्लब ले गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola