रैयतों को अनापत्ति पत्र प्रदान किया गया
Updated at : 27 Aug 2016 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज : मायापुर पंचायत भवन में शिबू पाहन की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन हुआ. इसमें मैक्लुस्कीगंज-पिपरवार रेल खंड पर सीसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि का अनापत्ति पत्र प्रदान किया गया. मायापुर पंचायत में रैयत मार्टिन भेंगरा खाता नंबर 63 प्लॉट सात रकबा 10 एकड़, मारकूस सोरेंग खाता नंबर 63 प्लॉट सात रकबा दो एकड़, पीयूष […]
विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज : मायापुर पंचायत भवन में शिबू पाहन की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन हुआ. इसमें मैक्लुस्कीगंज-पिपरवार रेल खंड पर सीसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि का अनापत्ति पत्र प्रदान किया गया. मायापुर पंचायत में रैयत मार्टिन भेंगरा खाता नंबर 63 प्लॉट सात रकबा 10 एकड़, मारकूस सोरेंग खाता नंबर 63 प्लॉट सात रकबा दो एकड़,
पीयूष बाड़ा खाता नंबर 63 प्लॉट सात रकबा आठ एकड़, अगापीत सोरेंग खाता नंबर 63 प्लॉट सात रकबा एक एकड़, रवींद्र चौहान खाता नंबर 26 प्लॉट 78 रकबा दो एकड़ समेत कुल 23 एकड़ भूमि का ग्रामसभा द्वारा अनापत्ति प्रदान किया गया. मायापुर पंचायत की शेष भूमि की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण अनापत्ति नहीं दिया गया. मौके पर मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो, उपमुखिया बसंत पंकज, ग्राम सेवक येशुदास केरकेट्टा, हल्का कर्मचारी ओंकार नाथ मिश्रा, किरण खलखो, पीओ रेल परियोजना पी चाल्लपा, सहायक मैनेजर निशिकांत, वनकर्मी सुकलू साव, क्षेत्र के पीडीएस दुकानदार, शिक्षक, साक्षरता कर्मी, सहिया जल सहिया सहित ग्रामीण मौजूद थे.
उधर लपरा पंचायत भवन में विश्राम पाहन की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई. परंतु रैयतों की अनुपस्थिति के कारण अनापत्ति पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका. मौके पर लपरा मुखिया पुतुल देवी, उपमुखिया नरेश भगत, ग्राम सेवक हेमंत मांझी, भरत महतो, बसदेव ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




