बेकार पड़ा है अनाज गोदाम

खलारी : खलारी प्रखंड में एक वर्ष पूर्व बना प्रखंड जनवितरण प्रणाली का अनाज गोदाम उपयोग नहीं होने के कारण बेकार पड़ा हुआ है. गोदाम के बनने के बाद आजतक ताला भी नहीं खुला है. आसपास झाड़ी उग आयी हैं. ठेकेदार ने संबंधित विभाग को गोदाम हैंडओवर भी कर दिया है. गोदाम में राशन नहीं […]
खलारी : खलारी प्रखंड में एक वर्ष पूर्व बना प्रखंड जनवितरण प्रणाली का अनाज गोदाम उपयोग नहीं होने के कारण बेकार पड़ा हुआ है. गोदाम के बनने के बाद आजतक ताला भी नहीं खुला है. आसपास झाड़ी उग आयी हैं.
ठेकेदार ने संबंधित विभाग को गोदाम हैंडओवर भी कर दिया है. गोदाम में राशन नहीं आने से जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को बुढ़मू से राशन लाना पड़ रहा है. बुधवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के कुछ अधिकारी गोदाम का निरीक्षण करने आये थे. उनसे इस संबंध में जब पूछा गया, तो वे कोई जवाब नहीं दे पाये. इधर, इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव ने बताया कि इसकी जानकारी जिला को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




