प्रतिभा दर्शन महोत्सव शुरू

Updated at : 28 Jan 2014 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिभा दर्शन महोत्सव शुरू

सिल्ली : गणतंत्र दिवस के मौके पर खेल गांव लगाम में रविवार को आठ दिवसीय प्रतिभा दर्शन महोत्सव शुरू हुआ. स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो ने गुब्बारे उड़ा कर व खेल ध्वज फहरा कर महोत्सव की शुरूआत की. इससे पूर्व सुदेश महतो ने समारोह स्थल पर तिरंगा झंडा फहराया. मौके पर एनसीसी कैडेट, खिलाड़ियों व […]

विज्ञापन

सिल्ली : गणतंत्र दिवस के मौके पर खेल गांव लगाम में रविवार को आठ दिवसीय प्रतिभा दर्शन महोत्सव शुरू हुआ. स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो ने गुब्बारे उड़ा कर व खेल ध्वज फहरा कर महोत्सव की शुरूआत की. इससे पूर्व सुदेश महतो ने समारोह स्थल पर तिरंगा झंडा फहराया.

मौके पर एनसीसी कैडेट, खिलाड़ियों व स्कूली बच्चों ने मार्च वास्ट किया और झंडे को सलामी दी. डीएवी सिल्ली, हिंडालको स्कूल, कस्तूरबा विद्यालय व उसरुलाइन स्कूल समेत कई स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये.

मौके पर सिल्ली प्रमुख कमलनाथ मांझी, बीडीओ मनोज कुमार, पंचायत प्रतिनिधि, जयपाल सिंह, सुनील सिंह, भरत सिंह व हिंडालको के पदाधिकारी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रतिभा दर्शन महोत्सव एक नजर में : गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित खेल महोत्सव में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के 48 पंचायतों के करीब 5000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इसे आसपास के 16 मैदानों में दो फरवरी तक लगातार आयोजित किया जायेगा. इसे नियंत्रित करने के लिए 250 स्वयंसेवक व 150 अधिकारी नियुक्त किये गये है.

खेल की सूची : क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, कैरम, शतरंज, मैराथन दौड़, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, बाधा दौड़, वेटरन दौड़, सूई धागा दौड़, गोली चम्मच दौड़, घड़ा दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉर्टपुट, म्यूजिकल चेयर (महिलाओं के लिए) व मुर्गा लड़ाई सहित अन्य खेल होंगे. विशेष प्रदर्शनी : कृषि प्रदर्शनी, टूसू प्रदर्शनी, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व झांकी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola