अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी

Updated at : 08 Jul 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी

नमाज के बाद मांगी अमन-चैन व खुशहाली की दुआ लोगों ने एक-दूसरे के घरों में जाकर सेवई का आनंद उठाया खूंटी : ईद का त्योहार हर्षोल्लास मनाया गया. स्थानीय बड़ी मसजिद में सुबह दो पालियों में मो जमालुद्दीन कासमी व हाफिज उजैफा, मसजिदे जोहरा में हाफिज साजिद एवं जन्नतनगर मसजिद में अयाज खान मुफ्ती ने […]

विज्ञापन
नमाज के बाद मांगी अमन-चैन व खुशहाली की दुआ
लोगों ने एक-दूसरे के घरों में जाकर सेवई का आनंद उठाया
खूंटी : ईद का त्योहार हर्षोल्लास मनाया गया. स्थानीय बड़ी मसजिद में सुबह दो पालियों में मो जमालुद्दीन कासमी व हाफिज उजैफा, मसजिदे जोहरा में हाफिज साजिद एवं जन्नतनगर मसजिद में अयाज खान मुफ्ती ने नमाज पढ़ायी. बड़ी मसजिद में मौलाना जमालुद्दीन ने अपने पैगाम में कहा कि जिस तरह आप रोजे में सहनशील बने थे व अधिक से अधिक नमाज अदा करते थे.
वैसे ही आम दिनों में भी करें. उन्होंने सबों को ईद की बधाई देते हुए देश में अमन-चैन व तरक्की के लिए दुआ मांगी. नमाज के बाद लोग आपस में गले मिले व ईद की मुबारकवाद दी. मुबारकवाद देने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा.
पोशाक में भा रहे थे बच्चे
ईद को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. बच्चे नयी पोशाक में खूब भा रहे थे. त्योहार को लेकर मुसलिम बहुल क्षेत्रों को रंग-बिरंगे कागज व बल्ब से सजाया गया था.
कई जगह ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया. लोगों को सेवई परोसी गयी. इसमें कई नेताओं व विभिन्न समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया. विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने ईद पर सभी को बधाई दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola