ससंग गांव : 13 परिवार ने की हिंदू धर्म में वापसी

खूंटी : अड़की प्रखंड अंतर्गत बारगढ़ा पंचायत के ससंग गांव में गुरुवार को 13 परिवार ने अपने मूल धर्म हिंदू धर्म में वापसी की. मौके पर जिला संघ परिवार के कई पदधारी मौजूद थे. वक्ताअों ने कहा कि सुबह का भूला शाम को घर लौट आये, तो उन्हें भूला नहीं कहते. अपने मूल धर्म में […]
खूंटी : अड़की प्रखंड अंतर्गत बारगढ़ा पंचायत के ससंग गांव में गुरुवार को 13 परिवार ने अपने मूल धर्म हिंदू धर्म में वापसी की. मौके पर जिला संघ परिवार के कई पदधारी मौजूद थे. वक्ताअों ने कहा कि सुबह का भूला शाम को घर लौट आये, तो उन्हें भूला नहीं कहते. अपने मूल धर्म में आये लोगों का सभी दिल से स्वागत करते हैं. मौके पर धर्म वापसी करनेवालों का शुद्धि करण किया गया. साथ ही संबंधित परिवार के लोगों ने बजरंग बलि की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की. सबों के बीच हनुमान चालीसा का वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




