बारिश से सड़कें हुई बदहाल
Updated at : 05 Jul 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

दो दिन की बारिश से सीसीएल की खानों में काम प्रभावित खलारी : लगातार हो रही बारिश से खलारी की सड़कें बदहाल हो गयी है. जिन सड़कों पर धूल उड़ता था, उन पर कीचड़ पसरा हुआ है. सबसे खराब स्थिति केडी-करकट्टा मार्ग, बाजारटांड़-हेसालौंग मार्ग व जेहलीटांड़ होकर करकट्टा जानेवाले मार्ग की है. स्थिति यह है […]
विज्ञापन
दो दिन की बारिश से सीसीएल की खानों में काम प्रभावित
खलारी : लगातार हो रही बारिश से खलारी की सड़कें बदहाल हो गयी है. जिन सड़कों पर धूल उड़ता था, उन पर कीचड़ पसरा हुआ है. सबसे खराब स्थिति केडी-करकट्टा मार्ग, बाजारटांड़-हेसालौंग मार्ग व जेहलीटांड़ होकर करकट्टा जानेवाले मार्ग की है. स्थिति यह है कि करकट्टा जाने के लिए कोई भी सुगम मार्ग नहीं बचा है. जबकि करकट्टा के चारों ओर सीसीएल की खानें चल रही है. दो दिन की बारिश से सीसीएल की खानों में काम प्रभावित है. मशीने खड़ी हैं.
रोहिणी खदान में काम करने के प्रयास में शॉवेल मशीन फंस गयी. काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया. कोयला उत्पादन पूरी तरह ठप है. वहीं इस बार की बारिश से किसान खुश हैं. किसान विश्वनाथ गंझू ने कहा कि कई वर्षों के बाद शुरुआत में अच्छी बारिश हुई है. आर्द्रा नक्षत्र में अच्छी बारिश अच्छी फसल का संकेत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




