गंदे पानी की सप्लाई से उपभोक्ता परेशान

Updated at : 28 Jun 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
गंदे पानी की सप्लाई से उपभोक्ता परेशान

राहे जलापूर्ति केंद्र से सप्लाई किया गया पानी. सोनाहातू : राहे जलापूर्ति केंद्र से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है. राहे, गोमदा, नावागांव व काडियाडीह गांव के करीब चार सौ उपभोक्ता इसी गंदे पानी को पीने को विवश हैं. केंद्र से करीब एक सप्ताह से लगातार गंदे पानी की सप्लाई हो रही है. गंदा […]

विज्ञापन
राहे जलापूर्ति केंद्र से सप्लाई किया गया पानी.
सोनाहातू : राहे जलापूर्ति केंद्र से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है. राहे, गोमदा, नावागांव व काडियाडीह गांव के करीब चार सौ उपभोक्ता इसी गंदे पानी को पीने को विवश हैं. केंद्र से करीब एक सप्ताह से लगातार गंदे पानी की सप्लाई हो रही है. गंदा व दूषित पानी पीने से लोगों में बीमारी का खतरा बना हुआ है.
उपभोक्ताओं के अनुसार विभाग से शिकायत की गयी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है. इस संबंध में जेइ शीत मोहन मुंडा ने बताया कि मशीन पुरानी होने एवं तकनीकी खराबी के कारण गंदे जलापूर्ति की शिकायत है. इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गयी है. जलापूर्ति में जल्द सुधार किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola