केडीएच में बिना टेंडर के हो रहे हैं कई काम

Updated at : 27 Jun 2016 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
केडीएच में बिना टेंडर के हो रहे हैं कई काम

विभागीय प्रमुख को जानकारी तक नहीं डकरा : एनके एरिया असैनिक विभाग के प्रमुख उपेंद्र कुमार सिंह का स्पष्ट आदेश है कि विभाग में कोई भी काम मौखिक किसी भी हालत में न कराया जाये. इसके बावजूद केडीएच परियोजना में बिना टेंडर के कई काम मौखिक कराये जा रहे हैं. केडीएच के विभागीय प्रमुख एम […]

विज्ञापन
विभागीय प्रमुख को जानकारी तक नहीं
डकरा : एनके एरिया असैनिक विभाग के प्रमुख उपेंद्र कुमार सिंह का स्पष्ट आदेश है कि विभाग में कोई भी काम मौखिक किसी भी हालत में न कराया जाये. इसके बावजूद केडीएच परियोजना में बिना टेंडर के कई काम मौखिक कराये जा रहे हैं. केडीएच के विभागीय प्रमुख एम मिर्धा को भी इसकी कोई जानकारी नहीं है. इस मामले को लेकर केडीएच परियोजना सलाहकार समिति के सदस्य गोल्टेन प्रसाद यादव ने जब केडीएच परियोजना प्रमुख केडी प्रसाद को पत्र लिखा, तब मामला सामने आया.
अब केडीएच पीओ मामले को सलटाने के लिए सभी से बात करने में लगे हैं. इस संबंध में गोल्टेन यादव ने बताया कि केडीएच वर्कशॉप व पीट ऑफिस में बिना टेंडर के कैंटीन में काम हो रहा है. इसका प्राक्कलन लाखों में बना है, लेकिन अब तक टेंडर नहीं हुआ है. जानकारी लेने पर पता चला कि परियोजना के अभियंता सलमान खान यह काम करा रहे हैं. उन्होंने पीओ को इसकी लिखित जानकारी दी है.
वहीं केडीएच विभागीय प्रमुख एम मिर्धा ने बताया कि उन्हें काम की कोई जानकारी नहीं है. इस संबंध में सलमान खान ही कुछ बता सकते हैं. सलमान खान ने बताया कि पीओ के आदेश से काम करा रहे हैं. पीओ से जब पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस मामले को तूल मत दीजिए. सभी पक्षों को बुला कर एक साथ बात करा कर सबकी शिकायत दूर कर दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola