स्कूलों में तड़ित चालक नहीं, बच्चे असुरक्षित

Updated at : 24 Jun 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूलों में तड़ित चालक नहीं, बच्चे असुरक्षित

अधिकतर स्कूलों में लगे तड़ित चालक चोरी हो गये हैं खलारी : स्कूल भवनों व स्कूली बच्चों को आकाशीय बिजली से सुरक्षा देने को लेकर शिक्षा विभाग गंभीर नहीं है. खलारी प्रखंड क्षेत्र में 73 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें अधिकतर स्कूलों में तड़ित चालक लगाये गये थे. लेकिन आज स्थिति यह है कि केवल एक […]

विज्ञापन
अधिकतर स्कूलों में लगे तड़ित चालक चोरी हो गये हैं
खलारी : स्कूल भवनों व स्कूली बच्चों को आकाशीय बिजली से सुरक्षा देने को लेकर शिक्षा विभाग गंभीर नहीं है. खलारी प्रखंड क्षेत्र में 73 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें अधिकतर स्कूलों में तड़ित चालक लगाये गये थे. लेकिन आज स्थिति यह है कि केवल एक स्कूल में तड़ित चालक लगा हुआ है. शेष सभी तड़ित चालक चोरी हो गये.
लाखों खर्च हुए, रख रखाव सही नहीं
विभाग ने तड़ित चालक लगाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर दिये, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इसके रख रखाव पर ध्यान नहीं दिया. स्कूल भवन पर ठनका गिरने की कई घटनाएं घट चुकी है. 2014 में चतरा जिले के एक सरकारी स्कूल पर ठनका गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गयी थी.
फिलहाल तड़ित चालक लगाने का कोई निर्देश नहीं
स्कूल भवनों पर तड़ित चालक लगाने की योजना पर खलारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामनाथ राम से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि स्कूलों में फिर से तड़ित चालक लगाने का फिलहाल कोई निर्देश नहींमिला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola