पांच माह पहले अपहर्ताओं के चंगुल से भाग निकला था दुखन
Updated at : 22 Jun 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

संदर्भ : धमधमिया में दो युवकों की गोली मार कर हत्या खलारी. दुखन गंझू पांच महीने पूर्व अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच निकला था. 21 जनवरी की सुबह तीन अज्ञात लोगों ने धमधमिया अगरवा टोला स्थित दुखन के घर के पास से ही उसका अपहरण कर लिया था. लेकिन दूसरे ही दिन बालूमाथ थाना क्षेत्र […]
विज्ञापन
संदर्भ : धमधमिया में दो युवकों की गोली मार कर हत्या
खलारी. दुखन गंझू पांच महीने पूर्व अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच निकला था. 21 जनवरी की सुबह तीन अज्ञात लोगों ने धमधमिया अगरवा टोला स्थित दुखन के घर के पास से ही उसका अपहरण कर लिया था. लेकिन दूसरे ही दिन बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया गांव से वह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकला था.
दुखन गंझू पूर्व में एक बार जेल भी जा चुका है. वह मूल रूप से सलिचनवा का रहनेवाला था. उसके भाई की हत्या नक्सलियों ने कर दी थी. इसके बाद वह सलिचनवा का घर छोड़ कर परिवार सहित धमधमिया के अगरवा टोला में रह रहा था. फिलहाल उसके ट्रैक्टर रखा था और उसी के व्यवसाय से घर-परिवार चला रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




