आश्वासन पूरा नहीं हुआ शिलापट्ट भी उखड़ गया
Updated at : 17 Jun 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

वर्ष 20 मार्च को पूरे तामझाम के साथ डकरा अस्पताल का अनावरण सीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह से कराया गया था. उक्त कार्यक्रम में एक माह के भीतर अस्पताल को चिकित्सक सहित अन्य संसाधन देने की घोषणा सीएमडी व कंपनी के बड़े चिकित्सकों द्वारा की गयी थी. वह आज तक पूरा नहीं हुआ. अब उस कार्यक्रम […]
विज्ञापन
वर्ष 20 मार्च को पूरे तामझाम के साथ डकरा अस्पताल का अनावरण सीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह से कराया गया था. उक्त कार्यक्रम में एक माह के भीतर अस्पताल को चिकित्सक सहित अन्य संसाधन देने की घोषणा सीएमडी व कंपनी के बड़े चिकित्सकों द्वारा की गयी थी. वह आज तक पूरा नहीं हुआ. अब उस कार्यक्रम की याद से जुड़ा अनावरण का शिलापट्ट भी 10 दिनों से उखड़ा हुआ है. लेकिन इसे लगाने का कोई प्रयास नहीं हो रहा है.
इस संबंध में अस्पताल प्रमुख डॉ बीके मिश्रा ने बताया कि उस समय शिलापट्ट आपात स्थिति में लगाया गया था. जो कमजोर होने के कारण गिर गया है. वहां अब ग्रेनाइट का बोर्ड लगेगा. रही बात बड़े अधिकारियों का आश्वासन पूरा नहीं होने का, तो इस पर वह कुछ नहीं कह सकते. वैसे दो चिकित्सक अस्पताल के लिए भेजे गये थे, लेकिन दोनों छोड़ कर चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




