बड़े टेंडर निकाले जाने का विरोध
Updated at : 16 Jun 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार : ठेकेदार एसोसिएशन पिपरवार की बैठक मंगलवार को पंचवटी सभागार में बिनोद सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन राजकुमार ने किया. इसमें एरिया के सिविल विभाग के ठेकेदार शामिल हुए. बैठक में सीसीएल की कायाकल्प योजना के तहत इ-टेंडर के तहत बड़े टेंडर निकाले जाने का विरोध किया गया. ठेकेदारों का कहना था कि […]
विज्ञापन
पिपरवार : ठेकेदार एसोसिएशन पिपरवार की बैठक मंगलवार को पंचवटी सभागार में बिनोद सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन राजकुमार ने किया. इसमें एरिया के सिविल विभाग के ठेकेदार शामिल हुए. बैठक में सीसीएल की कायाकल्प योजना के तहत इ-टेंडर के तहत बड़े टेंडर निकाले जाने का विरोध किया गया. ठेकेदारों का कहना था कि बड़े टेंडर निकलने से बड़ी कंपनियों को ही इसका लाभ मिलता है.
स्थानीय ठेकेदार इससे वंचित रह जाते हैं. एसोसिएशन ने सीसीएल प्रबंधन से छोटे टेंडर निकालने की मांग की है. ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर मिल सके. इस संदर्भ में शनिवार को एसोसिएशन की आहूत बैठक में प्रबंधन की उक्त नीति के विरोध में आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी. मौके पर गौरव कुमार, अजय सिंह, सीटू शाही, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, निर्मल महतो, बिनोद कुमार, रितेश कुमार, संजय पासवान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




