दो डंपर की टक्कर चालक घायल
Updated at : 14 Jun 2016 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार : अशोक परियोजना खदान क्षेत्र के जेकेसी कंपनी पैच के समीप सोमवार को दिन के करीब 11 बजे विपरीत दिशा से आ रहे दो हाइवा डंपरों के बीच सीधी टक्कर हो गयी. इसमें डंपर (जेएच01वाइ-8468) का चालक बुढ़मू थाना क्षेत्र के तेतरटोला निवासी गणेश लोहरा (पिता देवथान लोहरा) गंभीर रूप से घायल हो गया. […]
विज्ञापन
पिपरवार : अशोक परियोजना खदान क्षेत्र के जेकेसी कंपनी पैच के समीप सोमवार को दिन के करीब 11 बजे विपरीत दिशा से आ रहे दो हाइवा डंपरों के बीच सीधी टक्कर हो गयी. इसमें डंपर (जेएच01वाइ-8468) का चालक बुढ़मू थाना क्षेत्र के तेतरटोला निवासी गणेश लोहरा (पिता देवथान लोहरा) गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए बचरा क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया.
उसे छाती में गंभीर चोट लगी है. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार दोनों डंपर सैनिक ट्रांसपोर्ट कंपनी के अंतर्गत अशोक खदान से आरसीएम साइडिंग चलते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




