नौकरी व मुआवजा का आश्वासन मिला, तो माने
Updated at : 11 Jun 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

रोष. मिस्त्री के शव का पोस्टमार्टम न होने देने पर अड़े ग्रामीण डोड़मा निवासी बिजली मिस्त्री कंठी मांझी गुरुवार को पोल पर चढ़ कर तार की मरम्मत कर रहा था. इसी दौरान करंट लगने से वह पोल से गिर पड़ा व उसकी मौत हो गयी थी. बिजली विभाग के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीण हुए […]
विज्ञापन
रोष. मिस्त्री के शव का पोस्टमार्टम न होने देने पर अड़े ग्रामीण
डोड़मा निवासी बिजली मिस्त्री कंठी मांझी गुरुवार को पोल पर चढ़ कर तार की मरम्मत कर रहा था. इसी दौरान करंट लगने से वह पोल से गिर पड़ा व उसकी मौत हो गयी थी.
बिजली विभाग के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीण हुए शांत
तोरपा : प्रखंड के डोड़मा निवासी बिजली मिस्त्री कंठी मांझी की मौत से आक्रोशित ग्रामीण शुक्रवार को तोरपा थाना पहुंचे. कंठी मांझी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने से रोक दिया.
ग्रामीण कंठी मांझी के आश्रित को नौकरी व मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. इसकी सूचना पाकर पूर्व विधायक कोचे मुंडा, भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो, जिला 20 सूत्री समिति के सदस्य संतोष जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, डॉ निर्मल सिंह, कांग्रेस नेता सुरेंद्र मिश्रा आदि तोरपा थाना पहुंचे. ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा व नौकरी देने की मांग की. बाद में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल मांझी, सहायक अभियंता उमेश कुमार दांगी मौके पर पहुंचे.
मृतक के आश्रित को मुआवजा व पुत्र को बिजली विभाग में अस्थायी नौकरी देने का लिखित आश्वासन दिया. मृतक के आश्रित को तत्काल 30 हजार रुपये का मुआवजा भी दिया गया. तब जाकर ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया. इधर, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




