खूंटी : पीडीएस दुकान का लाइसेंस निलंबित
Updated at : 10 Jun 2016 12:43 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : एसडीओ नीरजा कुमारी ने गुरुवार को कर्रा प्रखंड की चंपा महिला मंडल जलटंडा, बिनोद प्रसाद, गोपालचंद्र देवघरिया, सरस्वती महिला मंडल कर्रा व उजाला महिला मंडल पिपरटोली की जविप्र दुकानों का निरीक्षण किया. इस क्रम में चंपा महिला मंडल की दुकान बंंद पायी गयी. ग्रामीणों ने एसडीओ को बताया कि आठ जून को मात्र […]
विज्ञापन
खूंटी : एसडीओ नीरजा कुमारी ने गुरुवार को कर्रा प्रखंड की चंपा महिला मंडल जलटंडा, बिनोद प्रसाद, गोपालचंद्र देवघरिया, सरस्वती महिला मंडल कर्रा व उजाला महिला मंडल पिपरटोली की जविप्र दुकानों का निरीक्षण किया. इस क्रम में चंपा महिला मंडल की दुकान बंंद पायी गयी.
ग्रामीणों ने एसडीओ को बताया कि आठ जून को मात्र 32 लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण कर दुकान बंद कर दिया गया. वहीं खोजबीन में महिला मंडल के अध्यक्ष व सचिव घर में नहीं मिले. दुकान से संबंधित लाभुकों के कार्ड का अवलोकन करने पर कार्ड पर माह जून के विरुद्ध खाद्यान्न अंकित पाया गया. एसडीओ ने दुकान के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. अन्य सभी विक्रेताओं को लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण करते हुए पाया गया. विक्रेताअों को निर्धारित दर व मात्रा के अनुसार लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण करने एवं ससमय दुकान खोलने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




