इवीएस एवेंजर बना चैंपियन
Updated at : 09 Jun 2016 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

तोरपा प्रीमियर लीग का फाइनल तोरपा : तोरपा प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में हिल पैंथर को हरा कर इवीएस एवेंजर खूंटी चैंपियन बना. टॉस जीत कर हिल पैंथर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 109 रन बनाये. बीरेंद्र ने 40 व रितेश ने 10 रन बनाये. इवीएस […]
विज्ञापन
तोरपा प्रीमियर लीग का फाइनल
तोरपा : तोरपा प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में हिल पैंथर को हरा कर इवीएस एवेंजर खूंटी चैंपियन बना. टॉस जीत कर हिल पैंथर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 109 रन बनाये. बीरेंद्र ने 40 व रितेश ने 10 रन बनाये. इवीएस की ओर से अनिल डांग, दीपू व आदर्श व विकी ने दो-दो विकेट लिये.
जवाबी पारी खेलने उतरी इवीएस की टीम 16 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 113 रन बना कर मैच जीत ली. पीटर ने 46 व दीपू ने नाबाद 28 रनों की पारी खेली. हिल पैंथर के आशीष ने तीन विकेट लिये.
दीपू प्रधान मैन ऑफ द मैच बने. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि खूंटी जिला समिति के सचिव अवधेश कश्यप, विशिष्ट अतिथि सह सचिव श्याम सुंदर कच्छप, सह कोषाध्यक्ष मनोज जैन, प्रमुख रोशनी गुड़िया, उपप्रमुख सोफिया सुल्ताना, जिला 20 सूत्री समिति सदस्य संतोष जायसवाल, प्रखंड समिति के सदस्य आजाद खान, मुखिया विनीता नाग, टीपीएल आयोजन समिति के संयोजक जयप्रकाश भुइंया आदि मौजूद थे. पुरस्कार के रूप में विजेता टीम को 51 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




