कृषि रथ देगा किसानों को खेती की जानकारी
Updated at : 08 Jun 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

सोनाहातू. प्रमुख रमेश लोहरा व बीडीअो रतन सिंह ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय से कृषि रथ को रवाना किया. कृषि रथ के साथ कृषि पदाधिकारी व कृषि विशेषज्ञ गांव में जाकर किसानों को कृषि, श्रीविधि, पशुपालन व सहकारिता विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे. इधर राहे में सहकारिता पदाधिकारी अनुग्रह नारायण ने […]
विज्ञापन
सोनाहातू. प्रमुख रमेश लोहरा व बीडीअो रतन सिंह ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय से कृषि रथ को रवाना किया. कृषि रथ के साथ कृषि पदाधिकारी व कृषि विशेषज्ञ गांव में जाकर किसानों को कृषि, श्रीविधि, पशुपालन व सहकारिता विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे. इधर राहे में सहकारिता पदाधिकारी अनुग्रह नारायण ने 2016-17 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर कृषक मित्रों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया.
अगहनी धान व भदई मकई की बीमा योजना की जानकारी दी. कहा कि कृषक मित्र इस माह के अंत तक धान फसल का बीमा किसानों से करा कर आवेदनों को 31 जून तक राहे लैंपस में जमा कर देंं. बीएसओ ने बताया कि कम प्रीमियम से किसानों को इस सत्र में काफी राशि बीमा में मिलनेवाली है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




