उसरुलाइन के छात्र सौरभ गिरि ने जीते तीन गोल्ड

Updated at : 17 Jan 2014 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
उसरुलाइन के छात्र सौरभ गिरि ने जीते तीन गोल्ड

सिल्ली : बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र के सौरभ कुमार गिरि ने रांची में आयोजित स्वामी विवेकानंद राज्यस्तरीय पाइका तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं. सौरभ गिरि ने ओवर ऑल चैंपियनशिप का भी खिताब अपने नाम किया है. उसे 50 मीटर, 30 मीटर एवं ओवर चैंपियनशिप के लिए तीन स्वर्ण पदक मिले हैं. सौरभ […]

विज्ञापन

सिल्ली : बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र के सौरभ कुमार गिरि ने रांची में आयोजित स्वामी विवेकानंद राज्यस्तरीय पाइका तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं. सौरभ गिरि ने ओवर ऑल चैंपियनशिप का भी खिताब अपने नाम किया है.

उसे 50 मीटर, 30 मीटर एवं ओवर चैंपियनशिप के लिए तीन स्वर्ण पदक मिले हैं. सौरभ कुमार गिरि उसरुलाइन इंग्लिश मिडियम मुरी के नौंवी का छात्र है. बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र, सिल्ली के कोच प्रकाश राम ने बताया कि सौरभ शुक्रवार को हरियाणा के लिए रवाना होगा.

वहां 19 से 21 जनवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पाइका प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा. इसके अलावा बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र के तीन और तीरंदाज हरियाणा जायेंगे. हरियाणा जाने वाले तीरंदाजों में शंखो कुमार, सौरभ कुमार गिरि, संजय करमाली व अनूप महतो शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola