PBKS vs SRH: पंजाब ने जीता टॉस, हैदराबाद की बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
PBKS vs SRH: आईपीएल 2026 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के सामने पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिच समझने के लिए यह तय किया. पंजाब में प्रियांश आए हैं. वहीं हैदराबाद टीम में सलिल और प्रफुल शामिल हुए हैं.
Highlights
PBKS vs SRH: आईपीएल 2026 का 17वा मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर के स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का तय किया है. यह एक दिन का मैच है. इसके साथ ही हैदराबाद ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं और पंजाब की टीम में एक बदलाव हुआ है.
पंजाब किंग्स का पहले बॉलिंग का फैसला
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद अपनी योजना बताई. उन्होंने कहा कि वह पहले बॉलिंग करेंगे. श्रेयस ने इसका कारण बताते हुए कहा कि यह दिन का मैच है. उनकी टीम यह देखना चाहती है कि मुल्लांपुर की पिच दिन के समय कैसा खेल दिखाती है. श्रेयस ने बताया कि टीम के सभी लोग एक दूसरे का और टीम के सभी युवा सदस्यो का पूरा साथ दे रहे हैं.
दोनोंं टीम की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा.
पंजाब की टीम में एक बदलाव
अपनी टीम के बारे में बात करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि वह अपनी पुरानी टीम के साथ ही मैदान में उतर रहे हैं. टीम में केवल एक बदलाव किया गया है. इस मैच में नेहल को आराम दिया गया है. नेहल की जगह प्रियांश को टीम में खेलने का मौका मिला है.
हैदराबाद की टीम में दो बदलाव
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने भी अपनी बात सबके सामने रखी. ईशान ने कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो वह भी पहले बॉलिंग करना ही पसंद करते. ईशान ने बताया कि उनकी टीम काफी युवा है और टीम में कई नए बॉलर मौजूद हैं. हैदराबाद की टीम में आज दो बदलाव किए गए हैं. लियाम लिविंगस्टोन आज का मैच नहीं खेल रहे हैं. लिविंगस्टोन की जगह सलिल अरोरा को मौका मिला है. इसके अलावा प्रफुल्ल हिंगे आज अपना पहला मैच खेल रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
आपने हमें प्रेरित किया, हार्दिक ने खास अंदाज में 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित को सम्मानित किया
CSK vs DC: चेन्नई में आज बरसेंगे रन या ओस बनेगी विलेन? यहां पढ़ें मौसम का अपडेट
PBKS vs SRH: क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच का मजा? जानें मौसम और पिच का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




