मोदी का सपना पूरा करें
Updated at : 01 Jun 2016 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

सभा. भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताअों से किया आह्वान केंद्र में मोदी सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर भाजपाइयों ने मनाया विकास पर्व खूंटी : केंद्र में मोदी सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर भाजपाइयों ने इसे विकास पर्व के रूप में मनाया. मौके पर अड़की में भाजपा की एक सभा हुई. मुख्य रूप […]
विज्ञापन
सभा. भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताअों से किया आह्वान
केंद्र में मोदी सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर भाजपाइयों ने मनाया विकास पर्व
खूंटी : केंद्र में मोदी सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर भाजपाइयों ने इसे विकास पर्व के रूप में मनाया. मौके पर अड़की में भाजपा की एक सभा हुई. मुख्य रूप से उपस्थित जिला भाजपा अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि दो वर्ष में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को विकास की राह पर ला खड़ा कर दिया है. इन दो वर्षों में गरीबों के लिए कई योजनाएं शुरू की गयी है.
कार्यकर्ता नमो के सपनों को साकार करें. जनता को उनका हक दिलाने में कोई कसर न छोड़ें. अड़की प्रखंड अध्यक्ष मोती पातर मुंडा, पूर्व अध्यक्ष संजय मुंडा, अनूप साहू, सुभाष हलधर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना हर गरीब का समुचित विकास उनका सपना है. सभा में संगठन के सशक्तीकरण की बाबत भी कई निर्णय लिये गये. मौके पर कृष्णा साहू, नंदकिशोर मुंडा, विष्णु तिवारी, राधेश्याम साहू, सुखराम स्वांसी, कौशल्या देवी, कल्याणी देवी, माया देवी, बी मुंडा, राहुल हलधर, चैतन पुरान, पी मुंडा, शंभु मुंडा, निर्मला देवी, सुशीला देवी, बालमुकुंद समेत अन्य उपस्थित थे.
खूंटी. भाजपा मुरहू मंडल ने मोदी सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर विकास पर्व मनाया. मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने कहा कि इन दो वर्षों में जनता को पारदर्शी शासन मिला.
मो शफीक खा, जुलसन सोय ने कहा कि दो वर्षों में मोदी सरकार ने कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को क्रियान्वित कर जनता को एक बेहतर तोहफा दिया है. इस अवसर पर रामहरि साव, किरण देवी, फूलमनी बोदरा, उर्मिला देवी, गौतम मुंडू, नरेश महतो, महावीर प्रसाद, सुनील प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, प्रह्लाद गुप्ता, बसंत भगत, भुनेश्वर मांझी, बुद्धदेव, गोमश्री पाहन, मानसिंह, चांदमनी, मागो, बालेश्वर सिंह, प्रसुन्न मांझी, ललित गोप, लोकनाथ पाहन, विकास भगत, इरफान खान, सूरजमल प्रसाद, विजय गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




