कमेटी ने जरूरतमंदों को आर्थिक मदद की

Updated at : 26 May 2016 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
कमेटी ने जरूरतमंदों को आर्थिक मदद की

35 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया. पिपरवार : रोड सेल से जुड़ी कोल डंप कमेटी, पिपरवार द्वारा आसपास के कई गांवों के आठ परिवार निर्धन-असहाय ग्रामीणों को बीमारी के इलाज, लड़की की शादी व मृतक परिजनों के अंतिम संस्कार के रूप में 35 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया. डंप कमेटी के […]

विज्ञापन
35 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया.
पिपरवार : रोड सेल से जुड़ी कोल डंप कमेटी, पिपरवार द्वारा आसपास के कई गांवों के आठ परिवार निर्धन-असहाय ग्रामीणों को बीमारी के इलाज, लड़की की शादी व मृतक परिजनों के अंतिम संस्कार के रूप में 35 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया.
डंप कमेटी के सदस्यों की ओर से किचटो निवासी मालखो देवी को इलाज के लिए पांच हजार, बिलारी निवासी भवानी सिंह को अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार, जिबनातरी निवासी लालमन गंझू व कल्याणपुर निवासी सुरेश पासवान को इलाज के लिए चार-चार हजार, चिरैयाटांड़ निवासी यशोमतिया देवी का अंतिम संस्कार के लिए चार हजार, राय निवासी शकीला बानो को बेटी की शादी के लिए पांच हजार, बिलारी निवासी बिनोद मुंडा को अंतिम संस्कार के लिए तीन हजार व बचरा बस्ती के सुदामा साव को बेटी की शादी के लिए पांच हजार की नगद राशि प्रदान की गयी. मौके पर डंप कमेटी के रतन महतो, श्रवण महतो, सलकु महतो आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola