असम राइफल के जवान का पार्थिव शरीर आया

Updated at : 25 May 2016 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
असम राइफल के जवान का पार्थिव शरीर आया

मणिपुर में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए थे सुरजीत बारला रांची : असम राइफल के जवान सुरजीत बारला का पार्थिव शरीर मंगलवार को सेना के विशेष विमान से रांची आया. सुरजीत मूल रूप से गुमला के रहनेवाले थे. पिछले दिनों मणिपुर में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से शहीद हो गये […]

विज्ञापन
मणिपुर में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए थे सुरजीत बारला
रांची : असम राइफल के जवान सुरजीत बारला का पार्थिव शरीर मंगलवार को सेना के विशेष विमान से रांची आया. सुरजीत मूल रूप से गुमला के रहनेवाले थे. पिछले दिनों मणिपुर में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से शहीद हो गये थे. एयरपोर्ट पर सुरजीत के भाई और उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. पार्थिव शरीर को नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि सुरजीत बारला झारखंड का वीर सपूत है, जिसने देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी. सरकार सुजीत बाला के परिवार के साथ है.
एयरपोर्ट पर राज्यपाल के प्रधान सचिव एसके शतपथी, उपायुक्त मनोज कुमार, सिटी एसपी किशोर कौशन और सेना के जवानों ने श्रद्धाजंलि दी. वहीं राजभवन से जारी विज्ञप्ति में राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने कहा कि सुरजीत बारला की वीरता व शौर्य पर सभी को गर्व है. देश के जवान विभिन्न हिस्सों में बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा के कार्य में समर्पित भाव से जुटे हुए हैं. हमारे वीर, समर्पित व निष्ठावान जवानों ने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों तक की आहूति दे दी. ऐसे ही वास्तविक महानायकों के कारण हम सभी राष्ट्रवासी सुरक्षित हैं. प्रत्येक देशवासी पर ऐसे जवानों का ऋण है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola