ट्रेन से गिरी महिला की मौत
Updated at : 24 May 2016 12:57 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : वाराणसी-बरकाकाना पैसेंजर से गिर कर एक महिला की मौत हो गयी. घटना रविवार रात नौ बजे की है. बीडीएम पैसेंजर खलारी स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर आकर रूकने ही वाली थी कि एक अधेड़ महिला डिब्बे से नीचे गिर गयी. महिला का बायां हाथ पटरी के बीच चला गया और कट गया. […]
विज्ञापन
खलारी : वाराणसी-बरकाकाना पैसेंजर से गिर कर एक महिला की मौत हो गयी. घटना रविवार रात नौ बजे की है. बीडीएम पैसेंजर खलारी स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर आकर रूकने ही वाली थी कि एक अधेड़ महिला डिब्बे से नीचे गिर गयी. महिला का बायां हाथ पटरी के बीच चला गया और कट गया. लोग उसे उठा कर प्लेटफॉर्म एक पर ले आये. हाथ कटने के कारण लगातार खून बहता जा रहा था.
पूछने पर भी वह अपना पता नहीं बता सकी. चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने के कारण काफी खून बह गया और महिला की मौत हो गयी. संबंधित विभाग को सूचना दे दी गयी है.
औपचारिकता पूरी होते-होते काफी देर हो गयी. सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे शव को बरकाकाना ले जाया गया. करीब 15 घंटे तक शव खलारी स्टेशन पर ही पड़ा रहा. समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी. मृतक महिला मैरून रंग की साड़ी और हरा ब्लाउज पहने थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




